Pahadishuvidha

बैजरों पुल सड़क हादसा: नाबालिग की बाइक हादसे में मौत, गांव में मातम

बैजरों पुल सड़क हादसा

Table of Contents

पौड़ी गढ़वाल, बीरोखाल ब्लॉक (उत्तराखंड) – बीरोखाल ब्लॉक के ग्राम रीठाधार अरकंडाई के पास बैजरों पुल सड़क हादसा में दर्दनाक मौत, जिसमें 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। यह हादसा अरकंडाई से स्कूल जाते समय बैजरों पुल के पास हुआ, हादसे के बाद पूरे किशोर के परिवार वाले उनका रों रों कर बुरा हाल है सरथ ही गांव में शोक की लहर फैल गई और घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

यह भी पढे: क्या कुलदीप रावत UKD को नई ताकत दे पाएगा 

बैजरों पुल सड़क हादसा

कैसे हुआ हादसा

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, दो नाबालिग किशोर सुबह स्कूल जाने के लिए बाइक पर निकले थे। बाइक चलाने का अनुभव न होने के बावजूद उन्होंने बाइक चलाई। जैसे ही वे बैजरों पुल के पास पहुंचे, वहां की तेज ढलान में बाइक की रफ्तार बढ़ गई और बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे जल्दबाजी मे ब्रेक लगाने पर बाइक के पीछे बैठा युवक सीधे नदी में जा गिरा।

बाइक पर पीछे बैठे 14 वर्षीय आर्यन, जो जितेंद्र कुमार का बेटा है, सीधे नदी में जा गिरे। जैसे ही वह गिरे, आर्यन के सिर पर कई चोटें आईं, जिससे वह मौके पर ही मौत हो गई। नदी का तेज बहाव होने के कारण उसे ढूंढा नहीं जा सका। चालक सुरक्षित बच गया और मौके पर मौजूद पुलिस ने उससे पूछताछ की, लेकिन आर्यन की खोज करना बेहद मुश्किल हो गया।

लगभग दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। नदी के तेज बहाव और ऊबड़-खाबड़ इलाके के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, आर्यन का शव घटना स्थल से करीब 2 किलोमीटर दूर स्यून्सी में मिला।

बैजरों पुल सड़क हादसा

घटना स्थल पर उमड़ी भीड़

जैसे ही हादसे की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में फैली, बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पुल के दोनों ओर लोगों की भीड़ लग गई थी, कई लोग अपने मोबाइल से घटना की तस्वीरें और वीडियो भी बना रहे थे। माहौल गमगीन था और कई लोग आंसुओं को रोक नहीं पाए।

ग्रामीणों और प्रशासन की प्रतिक्रिया

गांव के बुजुर्गों और अभिभावकों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि अभिभावक नाबालिग बच्चों को वाहन देने से सख्ती से रोकें। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भी लोगों से अपील की कि बिना लाइसेंस और अनुभव के वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे बच्चों की जान को गंभीर खतरा हो सकता है।

सड़क सुरक्षा का संदेश

यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है। अभिभावकों की थोड़ी-सी लापरवाही बच्चों की जान ले सकती है। स्थानीय प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नाबालिग को वाहन चलाते पाया गया तो अभिभावक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहाड़ी सुविधा की ओर से महत्वपूर्ण संदेश:

  • नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में बाइक, स्कूटी या अन्य वाहन न दें।
  • सड़क पर हमेशा हेलमेट और सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें।
  • यातायात नियमों का ध्यान रखें और दूसरों को भी इसके बारे में बताएं।

यह भी पढे: कौन है पहाड़ों के लिए नई सोच रखने वाला 

उम्मीद करते है कि पहाड़ी सुविधा की यह news आप लोगों को खास लागी होगी। अगर हा तो जरूर comment करे और अपने आस पास के खबर को हम तक पहुचाए ताकि हम उसे यहा पोस्ट कर सके और आप लोगों तक पहुचा पाए। 

स्रोत: महिपाल पटवाल – “Video “, दिनांक 27 अगस्त 2025

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts