देहरादून, 27 अगस्त 2025 (पहाड़ी सुविधा):
देहरादून में पहाड़ों के राही कुलदीप रावत और ठेठ पहाड़ी आशीष नेगी की मुलाक़ात ने लैंसडौन विधानसभा चुनाव की राजनीति में हलचल मचा दी है।
सूत्रों के अनुसार, इस मुलाक़ात के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि कुलदीप रावत को उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) लैंसडौन विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकता है।
स्कूल जाते समय हुई नाबालिक की दर्दनाक मौत
संभावित राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर कुलदीप रावत को टिकट मिलता है, तो लैंसडौन विधानसभा चुनाव की राजनीति में नया समीकरण देखने को मिल सकता है। UKD लंबे समय से लैंसडौन में एक मजबूत चेहरा तलाश रहा था, और रावत की छवि जनता से जुड़े हुए नेता की मानी जाती है।
कुलदीप रावत आज भी वे लोगों से जुड़े हुए है। जनता के बीच जाना लगता हो उनकी आदत बन चुकी है। जिसका पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।
पहाड़ों के लिए नई सोच
कुलदीप रावत आज पहाड़ों कि एक बेमिसाल आवाज बन चुकी है। उन्होंने अपना राजनीतिक दौर एक छोटे से प्रधान से हुई जिनमे उन्हे तब लोगों का इतना साथ नहीं मिला। लेकिन अब के समय मे वे एक बुलंद आवाज बन चुके है। जिस वजह से उन्हे पहाड़ों का राही के नाम से भी जाना जाता है।
उन्होंने पहाड़ों मे मौजूदा जीते प्रधानों, क्षेत्र पंचायत, प्रमुख आदि को सम्मानित कर गाँव-गाँव जा रहे है। जो कि एक सकारात्मक सोच के साथ एक ऐसी पहल को जोड़ा है जो सीधे-सीधे गाँव के विकास से जुड़ी है। साथ ही लोगों से उनको भरपूर साथ और प्यार मिल रहा है।

वैसे तो पहाड़ों के बारे मे ना जाने कितने नेताओ ने सोचा है। लेकिन जमीन हकीकत मे अभी तक सारे fail हो चुके है। उन्ही मे से एक अलग सोच लेकर एक मामूली लड़का जिसने एक छोटी राजनीति से शुरू कर एक बहुत बड़ा मकाम हासिल किया है।
क्या जनता उन्हे बड़े राजनीति मे भी उतना ही पसंद करेंगे या फिर उन्हे लोगों के बीच एक समाज सेवी के रूप मे देखना पसंद करेंगे। ये तो अब तभी पता लगेगा जब वे UKD की आधिकारिक लैंसडौन विधानसभा से पार्टी का टिकट लेते है। ये देखना एक दिलचस्प बात भी होगी।
जनता की राय और सवाल
अब सवाल यह है कि—
- क्या कुलदीप रावत लैंसडौन के लिए सही विकल्प साबित होंगे?
- क्या उनकी उम्मीदवारी UKD को नई ताकत दे पाएगी?
इस पर स्थानीय लोग और राजनीतिक विश्लेषक भी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
स्कूल जाते समय हुई नाबालिक की दर्दनाक मौत
निष्कर्ष
आने वाले दिनों में UKD की आधिकारिक घोषणा से यह तस्वीर साफ होगी कि लैंसडौन विधानसभा से पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा। लेकिन, इस मुलाक़ात ने फिलहाल राजनीतिक चर्चाओं को गर्म कर दिया है।
पढ़ते रहिए पहाड़ी सुविधा के साथ उत्तराखंड के लोकल न्यूज के साथ
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

