Pahadishuvidha

भांजा बनकर धोखाधड़ी: एक्सीडेंट के नाम पर 5.85 लाख रुपये की ठगी

भांजा बनकर धोखाधड़ी

Table of Contents

भांजा बनकर धोखाधड़ी

रुड़की (पहाड़ी सुविधा न्यूज़) – उत्तराखंड के रुड़की में एक व्यक्ति को भांजा बनकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उसने एक्सीडेंट का बहाना लेकर 5.85 लाख रुपये हड़प लिए। साइबर ठग ने खुद को पीड़ित का दुबई में रहने वाला भांजा बताकर दोस्त के एक्सीडेंट का बहाना किया। जिसका उसने इस पूरी घटना को अंजाम दिया। 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी कुंवर सिंह भंडारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा बिट्टू दुबई में नौकरी करता है। 23 अप्रैल 2025 को उनके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले की आवाज उनके भांजे से मिलती-जुलती थी। उसने खुद को बिट्टू बताते हुए कहा कि वह रियाल उनके खाते में भेजना चाहता है, क्योंकि उसके घर वाले इसे खर्च कर देंगे।

दोस्त के एक्सीडेंट का बहाना

कुछ देर बाद ठग ने फिर कॉल किया और बताया कि उसके एक दोस्त का एक्सीडेंट हो गया है। उसने व्हाट्सऐप पर दोस्त की तस्वीर भेजी और इलाज के लिए ₹2.35 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने बिना शक किए रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग ने अलग बैंक खाते में ₹2.50 लाख और फिर ₹1 लाख रुपये और मांगे।

जब बार-बार पैसे की मांग होने लगी, तो पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने अपने असली भांजे से संपर्क किया, तब पता चला कि यह कॉल किसी और का था और वह भांजा बनकर धोखाधड़ी का शिकार हो चुके हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित ने पहले साइबर सेल में शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई न होने पर गंगनहर कोतवाली में अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

भांजा बनकर धोखाधड़ी

पहाड़ी सुविधा टीम पाठकों से अपील करती है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहें और किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल या पैसों की मांग पर तुरंत परिजनों से पुष्टि करें। साइबर अपराधियों से बचाव के लिए हमेशा बैंक डिटेल और ओटीपी किसी के साथ साझा न करें। 

यह भी पढे: केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा, 5 जिलों में रेड अलर्ट

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts