देहरादून (pahadishuvidha.com) – उत्तराखंड मौसम अपडेट के अनुसार राज्य के कई इलाकों में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने पांच जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कों पर यातायात बाधित है, नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई क्षेत्रों में बिजली, पानी और संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।
यह भी पढे: पहाड़ों के लिए नई सोच
केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा
सोमवार सुबह सोनप्रयाग से मुनकटिया के बीच एक बोलेरो वाहन पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिर गया। हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह यात्री केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अगले 48 घंटों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस उत्तराखंड मौसम अपडेट के तहत प्रशासन ने लोगों को पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और मौसम विभाग के ताजा उत्तराखंड मौसम अपडेट पर ध्यान देना चाहिए। प्रशासन ने राहत और बचाव दलों को सतर्क मोड पर रखा है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाई जा सके।
स्कूलों में अवकाश, नदियों का जलस्तर खतरे पर
भारी वर्षा के चलते प्रदेश के सभी जिलों में कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
बागेश्वर और टनकपुर में स्थिति गंभीर
- बागेश्वर के आपदा प्रभावित पौंसरी क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क और संचार सेवाएं पूरी तरह बाधित हैं।
- टनकपुर-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद है।
- पूर्णागिरि धाम जाने वाले कई मार्ग – ककरालीगेट-ठुलीगाड़-भैरव मंदिर और धूनाघाट-भिंगराडा-रीठा राज्य मार्ग – भी बंद हैं।
भारत-नेपाल सीमा पर आवाजाही पर रोक
सुरक्षा कारणों से शारदा बैराज पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।
खटीमा में बाढ़, कई परिवार प्रभावित
ऊधमसिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में धौरा नाला उफान पर है। देर रात 43 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया, वहीं सोमवार सुबह 19 परिवार बाढ़ की चपेट में आ गए।
एसडीआरएफ की टीम ने इनमें से 17 परिवारों को रेस्क्यू कर लिया है, जबकि दो परिवार अब भी फंसे हुए हैं।
चमोली में सेना और ITBP की आवाजाही बाधित
चमोली जिले में चीन सीमा से जुड़ने वाले हाईवे पर स्थित तमक नाले का पुल रविवार को बह गया, जिससे सेना, ITBP जवानों और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हो गई है।
पौड़ी के धुमकोट मे लगातार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त
पौड़ी जिले के धुमाकोट क्षेत्र मे 30-08-2025 के रात से लगातार बारिश जारी है। यहा के स्थानीय लोगों को अपने मवेशियों को चुगाना बड़ा ही कठिन हो रहा है। उत्तराखंड मौसम अपडेट के ताजा जानकारी से उत्तराखंड सरकार ने कई स्कूलो को 5 सितम्बर तक बंद करने का आदेश दिया है।
जानकारी का स्रोत : जागरण
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

