🔎 चुनावी Highlights
- ✅ उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव 2025 में पहली बार UKD समर्थित उम्मीदवार मैदान में उतर सकते हैं।
- ✅ 1980 में बने USF संगठन की फिर से वापसी हो रही है।
- ✅ थान सिंह कॉलेज की छात्रा समीक्षा चर्चा में, UKD से लड़ने का बना सकती हैं इतिहास।
- ✅ ABVP और UKD दोनों के उम्मीदवारों का नामांकन जल्द होगा।
देहरादून। प्रदेशभर में उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव 2025 को लेकर एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। काफी समय बाद Uttarakhand Student Federation (USF) फिर से वापसी हो रही है। यह संस्था 1980 में रजिस्टर्ड छात्र संगठन के लिए शुरू करवाया गया था, जिसका संचालन उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) करता आ रहा है, लेकिन NSUI और ABVP जैसे राष्ट्रीय संगठनों की सक्रियता मे यह संगठन कही गम सा हो गया था। लेकिन इस बार के थान सिंह डिग्री कॉलेज पटोटिया की छात्रा ने इसकी जिम्मेदारी लेने की सोची है। देखना अब दिलचस्प होगा कि यह छात्रा इतिहास बनाती है या वही राष्ट्रीय संगठनों का ही बोल बाला होगा।
कुलदीप रावत (पहाड़ों का राही) का बयान
कुलदीप रावत जो आजकल UKD के उम्मीदवार चुने जाने पर सुर्खियों मे रहे है, उनका कहना है कि
“युवा छात्रों को स्वतंत्र और क्षेत्रीय संगठनों के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए। अगर USF को फिर से सक्रिय किया जाए तो यह छात्र राजनीति में बड़ा विकल्प बन सकता है।”
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए निर्दलीय और UKD समर्थित उम्मीदवारों को वरीयता देने की अपील की। इसी बयान के बाद कॉलेज परिसरों में चर्चा तेज हो गई है।
समीक्षा आईं सुर्खियों में
पटोटिया डांडा मे स्थित थान सिंह डिग्री कॉलेज की छात्रा समीक्षा हाल ही में सुर्खियों में छाई हुई हैं। 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वह वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। स्थानीय स्तर पर उन्होंने रामलीला में सीता माता का किरदार निभाकर पहचान बनाई थी।
शुरुआत में समीक्षा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरना चाहती थीं, लेकिन अब उन्होंने UKD छात्र संगठन से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। यदि वह इस चुनाव मे विजयी होती है, तो ऐसा पहली बार होगा जब UKD छात्र संगठन उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव 2025 से कोई विजयी होगा।
उत्तराखंड केन्द्रीय अध्यक्ष Uttarakhand Student Federation (USF) की तरफ से देवेस सेन ने एक आधिकारिक पत्र मे समीक्षा को छात्र संघ चुनाव हेतु अध्यक्ष पद दिया गया है।
मुकाबला होगा रोचक
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस बार चुनाव में ABVP और UKD समर्थित उम्मीदवारों का नामांकन तय है। अन्य प्रत्याशियों के नामांकन प्रक्रिया के बाद तस्वीर साफ होगी। छात्र राजनीति के जानकार मानते हैं कि समीक्षा चुनाव लड़ कर वह कॉलेज की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव ला सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. उत्तराखंड छात्र संघ चुनाव 2025 कब होंगे?
चुनाव प्रक्रिया कॉलेज परिसरों में शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों का नामांकन जल्द घोषित किया जाएगा।
Q2. USF संगठन क्या है?
USF यानी Uttarakhand Student Federation, जिसकी स्थापना 1980 में हुई थी। यह शुरू में UKD से जुड़ा था, लेकिन NSUI और ABVP की सक्रियता के चलते निष्क्रिय हो गया था।
Q3. कुलदीप रावत ने क्या बयान दिया है?
कुलदीप रावत ने कहा है कि युवाओं को UKD और स्वतंत्र संगठनों को प्राथमिकता देनी चाहिए ताकि छात्र राजनीति में नया विकल्प खड़ा हो सके।
Q4. इस बार मुख्य मुकाबला किन संगठनों के बीच है?
फिलहाल, ABVP और UKD समर्थित प्रत्याशियों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है।
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra
