Pahadishuvidha

चमोली: केंद्रीय टीम ने थराली आपदा 2025 प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, कई स्थानों का एरियल सर्वे भी

थराली आपदा 2025

Table of Contents

थराली आपदा 2025

देहरादून/चमोली, उत्तराखंड।(पहाड़ी सुविधा)
बीते दिनों उत्तराखंड थराली आपदा 2025 में मानसून ने भारी तबाही मचाई, जिससे कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और सड़क टूटने जैसी घटनाएं हुईं।

थराली आपदा 2025 से राज्य को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है। चमोली में अतिवृष्टि होने से सरकार ने केंद्र से राहत और मुआवजे की मांग की है। इसी क्षति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम का चमोली दौरा अंतर-मंत्रालयी टीम दो दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंची है।

देहरादून में बैठक और योजना

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में सोमवार सुबह सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने केंद्रीय टीम को थराली आपदा 2025 से हुई क्षति का प्रस्तुतीकरण दिया। इसके बाद टीम अलग-अलग जिलों के लिए रवाना हुई।

यह टीम कुल छह जिलों में पहुंचकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी, स्थानीय लोगों से बातचीत करेगी और नुकसान का आकलन करेगी। जिलों में निरीक्षण के बाद टीम वापस देहरादून लौटकर विस्तृत रिपोर्ट पर चर्चा करेगी।

चमोली में स्थलीय व एरियल सर्वे

चमोली जिले में केंद्रीय टीम ने सोमवार को आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। टीम ने थराली, चेपडो, नंदानगर, कर्णप्रयाग और जोशीमठ का एरियल सर्वे भी किया।

इस दौरान टीम के सदस्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, कुलसारी पहुंचे, जहां जिलाधिकारी (डीएम) संदीप तिवारी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपदा और अतिवृष्टि से जुड़े विस्तृत आंकड़े पेश किए।

यह भी पढे: एक्सीडेंट के नाम पर 5.85 लाख रुपये की ठगी

आपदा से हुआ नुकसान – संक्षेप में

श्रेणीविवरणअनुमानित नुकसान/प्रभाव
कुल आर्थिक नुकसान–₹115 करोड़ से अधिक
सबसे अधिक प्रभावित विभागलोक निर्माण विभाग (PWD) और पीएमजीएसवाईसड़कें क्षतिग्रस्त
मानव हानिएक युवती की मौत1 व्यक्ति लापता
आवासीय नुकसानकई परिवार बेघरदर्जनों घर क्षतिग्रस्त
व्यापारिक नुकसान50 से अधिक दुकानेंआंशिक/पूर्ण क्षति

जिला प्रशासन के अनुसार, थराली आपदा 2025 में जान-माल का नुकसान सीमित रहा है, लेकिन बुनियादी ढांचे और आजीविका पर असर गहरा पड़ा है। घरों और दुकानों के क्षतिग्रस्त होने से लोगों के सामने रोज़गार की चुनौती खड़ी हो गई है।

स्रोत: यह खबर अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट पर आधारित है।

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts