Uttarakhand Latest News (pahadishuvidha.com):
रुड़की (उत्तराखंड): देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रुड़की सेना की वर्दी में धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। उत्तराखंड में फर्जी फौजी गिरफ्तार किया गया है, जो सेना की वर्दी पहनकर आर्मी एरिया में घूम रहा था। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई में इस व्यक्ति की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।
फुलप्रूफ प्लानिंग के साथ कर रहा था फर्जीवाड़ा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार, निवासी झुंझुनू (राजस्थान) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह पिछले 7–8 महीनों से रुड़की के गंगनहर थाना क्षेत्र में रह रहा था और खुद को सूबेदार बताकर लोगों को सेना में भर्ती कराने का झांसा देता था।
पुलिस जांच के दौरान आरोपी सेना की वर्दी में धोखाधड़ी करके आरोपी के पास से 18 डेबिट कार्ड, फर्जी आर्मी आईडी कार्ड, ज्वाइनिंग लेटर, और कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपी सेना की वर्दी और नेम प्लेट लगाकर बड़ी ही सफाई से कैंट एरिया में घुस जाया करता था।
इंटेलिजेंस एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई
मामले का खुलासा तब हुआ जब सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को एक गोपनीय सूचना मिली कि सेना की भर्ती क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति वर्दी में घूम रहा है।
सूचना के बाद आर्मी इंटेलिजेंस, लोकल पुलिस, सीआईयू और एलआईयू की टीमों ने मैस गेट रुड़की पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
उत्तराखंड में फर्जी फौजी गिरफ्तार मामले मे पूछताछ में सुरेंद्र कुमार ने कबूल किया कि वह असली सैनिक नहीं है, बल्कि वर्दी का इस्तेमाल सिर्फ भरोसा जीतने और लोगों को ठगने के लिए करता था।
पुलिस ने दर्ज किया केस, साइबर टीम जांच में जुटी
सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने बताया कि आरोपी पिछले कई महीनों से फर्जी पहचान के सहारे आर्मी एरिया में प्रवेश कर रहा था। पुलिस ने उस पर धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 471 (फर्जी दस्तावेज का प्रयोग) और सेना अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच में विदेशी कनेक्शन और साइबर फ्रॉड की संभावना को साइबर टीम जांच द्वारा भी खंगाला जा रहा है।
सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
यह मामला इस बात की ओर इशारा करता है कि सेना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास कितना गंभीर हो सकता है। सवाल यह भी उठता है कि आरोपी इतनी आसानी से कैंट एरिया में कैसे घुस जाता था — क्या इसके पीछे किसी अंदरूनी मदद का हाथ था?
फिलहाल पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसी की कार्रवाई आरोपी के नेटवर्क और बैंक फ्रॉड से जुड़े संभावित लिंक की जांच कर रही हैं।
जनता से अपील
यह उत्तराखंड में फर्जी फौजी गिरफ्तार की घटना सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं बल्कि राष्ट्र सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला है। देश की सुरक्षा केवल सेना या पुलिस की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
अगर आपके आस-पास कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
स्रोत: फेसबुक पेज “Rai Shumari” से प्राप्त जानकारी
🌐 प्रकाशित द्वारा: pahadishuvidha.com/uttarakhandlatestnews
रायपुर आंगनबाड़ी सड़े अंडे मामला: बच्चों की सेहत पर गंभीर सवाल
बीरोंखाल में आकाशीय बिजली गिरने की घटना
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

