Uttarakhand News (Pahadi Suvidha):
बीरोंखाल के अंतर्गत कांडा मल्ला गांव में बीती रात अचानक आकाशीय बिजली गिरने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। यह बिजली स्थानीय निवासी अनिल पोखरियाल के मकान पर गिरी, जिससे घर के विधुत उपकरण, टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह जल गए।
मकान में कई जगहों पर दरारें भी आ गई हैं, जिससे घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आकाशीय बिजली गिरने की घटना से मची अफरातफरी
जहां-जहां बिजली उपकरण लगे हुए थे, वहां-वहां पर आग लगने जैसे निशान दिखाई दिए। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गिरने के साथ इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के कई घरों के लोग डर के मारे बाहर निकल आए।
इस बीरोंखाल में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

मौसम का बदला मिजाज: असामान्य बारिश का दौर
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस बार मौसम के तेवर काफी बदले हुए हैं। उन्होंने कहा कि “हमने अपने जीवन में ऐसी अजीबो-गरीब बारिश पहले कभी नहीं देखी। आमतौर पर ऐसा मौसम चैत या बैशाख के महीने में देखा जाता था, लेकिन इस बार मानसून जल्दी आ गया और ठंड ने भी समय से पहले दस्तक दे दी।”
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड मौसम अपडेट 2025, जलवायु परिवर्तन (Climate Change) और मानव गतिविधियों के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम का संतुलन बिगड़ रहा है।
प्रकृति से छेड़छाड़ का परिणाम
Pahadi Suvidha की ओर से यही कहना है कि —
“हम इंसान ने प्रकृति से इतना छेड़छाड़ की है कि अब प्रकृति भी अपने जख्म भरने की कोशिश कर रही है।”
आकाशीय बिजली गिरने की घटना यह हमारे लिए एक संकेत भी है जिसे हमे जल्द से जल्द संभालना होगा।
हर साल जंगलों की कटाई, नदियों में प्रदूषण और पहाड़ों में बढ़ता निर्माण कार्य — ये सभी प्रकृति से छेड़छाड़ के परिणाम हैं, जिससे प्रकृति का संतुलन को बिगड़ रहा है। यही कारण है कि अब बीरोंखाल में आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
धराली गांव की घटना – एक चेतावनी
हाल ही में चमोली जिले के धराली गांव में भी भारी बारिश और भूस्खलन से हुई तबाही ने सबको झकझोर दिया।
यह घटनाएं प्रकृति का संकेत हैं कि अब समय आ गया है कि इंसान अपने व्यवहार और विकास के तरीके पर पुनर्विचार करे।
Pahadi Suvidha का संदेश
पहाड़ी सुविधा की ओर से सभी नागरिकों से अपील है कि —
प्रकृति को बचाने का प्रयास करें, न कि उसे नुकसान पहुंचाने वाला कार्य करें।
पेड़ों की कटाई रोकें, जल स्रोतों को स्वच्छ रखें, और पर्यावरण संरक्षण को अपनी प्राथमिकता बनाएं।
प्रकृति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है — यदि हम उसे बचाएंगे, तो वही हमें बचाएगी।
इसे भी पढे:
👉 उत्तराखंड की ताज़ा खबरें
👉 देहरादून शिक्षा विभाग घोटाला: ₹3.18 करोड़ का खेल, सिस्टम में भ्रष्टाचार या लापरवाही?
Uttarakhand News: वासू स्टील फैक्ट्री में मीटर से बिजली चोरी, दो अधिकारी निलंबित
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

