Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल रहे दस्तावेज़ वेरिफिकेशन अभियान के दौरान हज़ारों ऐसे लोगों के राशन कार्ड पकड़े गए हैं, जो सरकारी योजनाओं का लाभ फर्जी दस्तावेज़ों के ज़रिए उठा रहे थे। इस खुलासे के बाद राज्यभर में उत्तराखंड राशन कार्ड वेरिफिकेशन को और तेज़ कर दिया गया है।
कहां-कहां मिले फर्जी राशन कार्ड:
उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी की जांच में अब तक कई जिलों से बड़ी संख्या में अपात्र राशन कार्ड धारक पकड़े गए हैं। आंकड़े इस प्रकार हैं:
- बागेश्वर जिला: 5307 अपात्र राशन कार्ड
- देहरादून जिला: 3333 अपात्र राशन कार्ड
- पौड़ी गढ़वाल जिला: 961 अपात्र राशन कार्ड
इन सभी कार्डों को रद्द कर दिया गया है। विभाग के अनुसार, जांच आगे भी जारी रहेगी ताकि राज्य में किसी भी फर्जी राशन कार्ड को सक्रिय न रहने दिया जाए।
उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी मे कैसे हुआ खुलासा?
राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए उत्तराखंड राशन कार्ड वेरिफिकेशन अभियान के दौरान राशन कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड, वोटर कार्ड और आयुष्मान कार्ड का भी मिलान किया गया। इसी दौरान यह उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी उजागर हुई।
कई ऐसे लोग सामने आए जो एक से अधिक राशन कार्डों का उपयोग कर रहे थे, वहीं कुछ लोगों ने फर्जी पते और गलत आय प्रमाणपत्रों के आधार पर सरकारी सुविधाओं का लाभ लिया।
सरकार का सख्त रुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी को गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों को राशन कार्ड जांच के सख्त निर्देश दिए हैं, और कहा कि सभी फर्जी राशन कार्ड धारकों के कार्ड तत्काल रद्द किए जाएं और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
सरकार का कहना है कि इस वेरिफिकेशन अभियान का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंचे।

विभाग की जनता से अपील
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने जनता से अपील की है कि वे अपने राशन कार्ड और संबंधित दस्तावेज़ों की जानकारी को समय पर अपडेट कर लें। विभाग ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति के दस्तावेज़ में त्रुटि पाई गई तो उसका कार्ड रद्द किया जा सकता है।
पहाड़ी सुविधा की राय (Uttarakhand Latest News)
उत्तराखंड राशन कार्ड गड़बड़ी राज्य में फर्जी दस्तावेज़ों से सरकारी लाभ उठाने वाले लोगों के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित हुई है। इस कार्रवाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि अब सही लाभार्थियों तक ही राशन और सरकारी योजनाओं का फायदा पहुंचेगा।
अगर आप अपना कार्ड वेरिफाई करना चाहते हैं, तो NFSA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी जानकारी जांच सकते हैं।
संबंधित जानकारी के लिए आप उत्तराखंड खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
इसे भी पढे :
- अंत्योदय परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस रिफिल का लाभ
- अब बिना वजह मरीजों को रेफर नहीं किया जा सकेगा: सीएम धामी के सख्त निर्देश
- रुद्रप्रयाग के लवेगढ़ गाँव में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उठाने को नहीं मिले चार कंधे
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

