Pahadishuvidha

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश से आपदा जैसे हालात, छह जिलों में अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather

Table of Contents

देहरादून। Uttarakhand Weather इन दिनों चिंता का विषय बना हुआ है। प्रदेशभर में लगातार हो रही भारी बारिश से आपदा जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक वर्षा का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

नरेंद्रनगर में 185 मिमी बारिश, देहरादून में 113 मिमी

Uttarakhand Weather रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटे में टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में सबसे अधिक 185 मिमी बारिश दर्ज की गई। मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में 130 मिमी जबकि देहरादून शहर में करीब 113 मिमी वर्षा हुई। हरिद्वार और ऋषिकेश में भी 70 से 90 मिमी तक बारिश रिकार्ड की गई।

जलभराव से जनजीवन प्रभावित

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। देहरादून में चौक-चौराहों और कॉलोनियों में पानी भर गया। हालांकि गुरुवार को हल्की धूप निकलने से राहत कार्यों में मदद मिली, लेकिन Uttarakhand Weather अलर्ट के अनुसार खतरा अभी टला नहीं है।

देहरादून में 22 मौतें, कई लोग लापता

देहरादून। Uttarakhand Weather इस समय गंभीर स्थिति में है। लगातार हो रही भारी बारिश से प्रदेश में आपदा जैसे हालात बने हुए हैं, जो पहाड़ से लेकर मैदान क्षेत्र तक बारिश का कहर जारी है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत छह जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुया है।

SDRF और NDRF की टीम का रेस्क्यू

SDRF और NDRF की टीम का रेस्क्यू जारी 

मौत का आकडा 22 तक जा पहुचा है । 15 लोगों की अभी तक कोई भी सूचना नहीं मिली है। SDRF AUR NDRF की टीम सहत्रधारा और फुलेत मे दबे हुए लोगों का रेस्क्यू किया जा रहा है । 

दून मे 15- 16 तारीक को भारी बारिश से जान-माल का काफी नुकसान देखने को मिला था। जिसमे नदी नालों का पानी उफान पर था। 

प्रशासन ने दावा किया है कि जिसमे 13 लोगों की मौत और 16 लोग अभी भी नहीं मिले है। बुद्धवार को प्रशासन ने एक लिस्ट जारी कि जिसमे 18 लोग की मौत और 15 लोगों की लापता होने की थी।

आदि कैलाश की यात्रा भी शुरू 

15 सितमबर को आदिकैलाश की यात्रा शुरू होने जा रही थी लेकिन बिगड़ते मौसम को देख कर प्रशासन ने यात्रा पर रोक लगा दी थी। अब प्रशासन ने यात्रा शुरू करने कि अनुमति दे दी है । 

Uttarakhand Weather

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने Uttarakhand Weather को लेकर चेतावनी जारी करते हुए शुक्रवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है।

शेष जिलों में भी गर्जन-तड़ित के साथ तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि शनिवार से प्रदेश में मौसम में आंशिक सुधार देखने को मिल सकता है।


स्रोत: यह खबर हिंदुस्तान और अमर उजाला की रिपोर्ट पर आधारित है।

इसे भी पढे: मासूम रिया की मौत से गांव में आक्रोश

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts