Pahadishuvidha

उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर: धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां–

Table of Contents

PahadiSuvidha.com: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता मिली है। उन्होंने पिछले चार वर्षों के कार्यकाल में उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर भर्ती आयोगों के जरिए 25 हजार से अधिक युवाओं का चयन सरकारी सेवाओं में हुआ है। इससे प्रदेश के युवाओं में एक नया विश्वास पैदा हुआ है कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर उन्हें यहीं उत्तराखंड में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर

एक आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम पुष्कर धामी ने 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। जो जनजाति कल्याण विभाग के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के लिए नियुक्त किये गए थे। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर से अपनी सरकार की उपलब्धियो के बारे मे बात करते हुए कहा कि रोजगार और स्किल डेवलपमेंट के अवसर उपलब्ध कराना उनकी सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

जब सरकार ने 4 जुलाई 2021 को सीएम पुष्कर धामी के हाथों मे सरकार का कार्यभार संभालने की कमान दी, तब से भर्ती प्रक्रिया धामी सरकार की खास उपलब्धि भी हो गई। 

  • लोक सेवा आयोग (UKPSC)
  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
  • चिकित्सा सेवा चयन आयोग

इन संस्थाओं मे 25,000 से ज्यादा युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरियां करने का धामी सरकार ने मौका दिया है। 

वर्तमान में भी कई विभागों में भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं। जैसे ही इनकी अंतिम चयन सूची जारी होगी, सरकारी नौकरियों का यह आंकड़ा और बढ़ने वाला है। इससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार रोजगार सृजन के लिए लगातार सक्रिय है।

विदेश में रोजगार के नए रास्ते

धामी सरकार ने सिर्फ राज्य में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कदम उठाए हैं।
9 नवंबर 2022 को शुरू की गई मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना इसके उदाहरण है।

इस योजना के तहत युवाओं को आतिथ्य (Hospitality), नर्सिंग, और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

  • वर्तमान मे 154 युवाओं को अब तक प्रशिक्षण मिल चुका है।
  • 37 युवाओं को जापान में रोजगार करने का भी मौका मिल चुका है।
  • आने वाले समय में जर्मनी और अन्य देशों में भी अवसर देने की योजना है।

नकल विरोधी कानून से पारदर्शी भर्ती

भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने के लिए धामी सरकार ने 2024 में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया।

  • इस कानून के लागू होने के बाद एक भी परीक्षा में पेपर लीक नहीं हुआ।
  • 100 से अधिक नकल माफिया गिरफ्तार किए गए और जेल भेजे गए।

सीएम धामी ने कहा कि यह कदम युवाओं के भरोसे को बनाए रखने और मेरिट आधारित चयन सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

युवाओं के लिए सरकार का विजन

सीएम धामी का कहना है कि उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर से सरकार का उद्देश्य है कि उत्तराखंड का पानी और जवानी यहीं के विकास में इस्तेमाल हो।

  • युवा पलायन करने के बजाय रोजगार देने वाले बनें।
  • शिक्षा, कौशल और उद्यमिता पर फोकस कर प्रदेश में रोजगार का माहौल मजबूत किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में स्टार्टअप्स, पर्यटन, कृषि और आईटी सेक्टर में भी रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे।

📌 यह समाचार pahadishuvidha.com द्वारा “Amar Ujala” में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है।

इसे भी पढे : समाजसेवी कुलदीप रावत युवाओं के समर्थन में देहरादून धरना प्रदर्शन में पहुँचे

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts