Pahadishuvidha

नैनीडांडा ब्लॉक में प्रमुख पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, मुख्य अतिथि रहे विधायक दिलीप रावत 

नैनीडांडा ब्लॉक में प्रमुख पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

Table of Contents

नैनीडांडा, 27 अगस्त 2025 (पहाड़ी सुविधा):

दोस्तों, नैनीडांडा ब्लॉक उत्तराखंड, पौड़ी गढ़वाल में आज पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नव-निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक दिलीप रावत उपस्थित रहे और उन्होंने सभी पदाधिकारियों को जीत कि बधाई दी।

यह भी पढे: केदारनाथ मार्ग पर बड़ा हादसा

पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी में शामिल थे ब्लॉक प्रमुख, श्रीमती प्रकीर्ण नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख, श्रीमती रेखा देवी, कनिष्ठ प्रमुख, श्री राजेन्द्र सिंह पटवाल इन सभी पदाधिकारियों ने शपथ लेकर क्षेत्र के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया।

इस समारोह में कई अन्य महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिनमें, जगदेई वार्ड से जिला पंचायत सदस्य, श्रीमती मुन्नी ध्यानी और अन्दरोली वार्ड से जिला पंचायत सदस्य, श्री नीरज पंत थे। इसके अलावा, सभी 26 के 26 क्षेत्र पंचायत सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जिससे यह कार्यक्रम और भी विशेष बन गया।

नैनीडांडा ब्लॉक में प्रमुख पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

अनुपस्थित रहे राहुल बिष्ट

दोस्तों, पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में चर्चा का एक अहम और महत्वपूर्ण विषय यह भी रहा कि बिलकोट वार्ड के जिला पंचायत सदस्य राहुल बिष्ट शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए। राहुल बिष्ट हाल ही में जिला पंचायत चुनाव में जीत हासिल कर चर्चा में आए थे और क्षेत्र के युवाओं ने उन पर भरोसा जताया था। लेकिन, उनके इस महत्वपूर्ण अवसर पर अनुपस्थित रहने से लोगों के बीच (खासकर युवाओं) सवाल उठे और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।

स्थानीय युवाओं का कहना है कि उन्होंने राहुल बिष्ट को एक उम्मीद के रूप में चुना था और उनसे अपेक्षा थी कि वह हर महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मौजूद रहकर क्षेत्र की आवाज़ बनेंगे। हालांकि, उनकी अनुपस्थिति के कारण कई लोग निराश नज़र आए, फिर भी युवाओं ने इस बात पर भरोसा जताया कि भविष्य में राहुल बिष्ट क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय रूप से अहम् भूमिका निभाएंगे।

विधायक दिलीप रावत की अपील

विधायक दिलीप रावत ने अपने संबोधन में कहा कि नैनीडांडा ब्लॉक का विकास सभी जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयास से ही संभव है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से अपील की कि वे राजनीति से ऊपर उठकर जनता की समस्याओं को सुने और उनका समाधान सबसे पहले करें।

नैनीडांडा ब्लॉक में प्रमुख पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

इस कार्यक्रम का महत्व

दोस्तों, यह शपथ ग्रहण समारोह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास का रोडमैप तैयार करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। नए पदाधिकारियों से विशेषकर युवा वर्ग की बड़ी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं, और आने वाले समय में उनके कार्य ही यह तय करेंगे कि ये उम्मीदें पूरी होंगी या नहीं।

यह भी पढे: लैंसडौन विधानसभा चुनाव से UKD के उम्मीदवार हो सकते हैं कुलदीप रावत

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts