Nainidanda (Pauri Garhwal):08/10/2025
आज नैनीडांडा ब्लॉक में रवि गोष्ठी 2025 के तहत कृषि मेले का आयोजन किया गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि इस मेले की सूचना स्थानीय किसानों और ग्राम प्रधानों तक नहीं पहुंचाई गई।
ग्रामीणों के अनुसार, उन्हें इस मेले की जानकारी मेला समाप्त होने के बाद ही मिली।
वहीं कई जनप्रतिनिधियों ने यह सवाल उठाया कि जब मेला किसानों के हित में आयोजित किया गया था, तो किसानों और प्रतिनिधियों को बुलाया क्यों नहीं गया?
नैनीडांडा ब्लॉक मे कृषि मेला 2025 आयोजित से उठते सवाल:
- क्या यह मेला केवल औपचारिकता निभाने के लिए किया गया?
- अगर नहीं, तो फिर सूचना प्रसार में इतनी लापरवाही क्यों हुई?
कई ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह की गोष्ठियां तभी सफल हो सकती हैं जब स्थानीय जनता की सहभागिता सुनिश्चित हो। जबकि यह किसानों के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस मामले में क्या जवाब देता है।

नैनीडांडा ब्लॉक मे कृषि मेला 2025 आयोजित भले ही समाप्त हो गया हो लेकिन कई सवाल यह कृषि मेला छोड़ गया।
📍 स्थान: नैनीडांडा ब्लॉक, पौड़ी गढ़वाल
🗞️ रिपोर्ट: Pahad News 24/7 | स्रोत: स्थानीय संवाददाता
- बीरोंखाल में आकाशीय बिजली गिरने की घटना: कांडा मल्ला में अनिल पोखरियाल के घर को हुआ भारी नुकसान
- Uttarakhand News: वासू स्टील फैक्ट्री में मीटर से बिजली चोरी, दो अधिकारी निलंबित
Dhumakot ya Nainidanda aa rahe hain?
- 🏡 Dhumakot me homestay — Anchal Home Stay, family-run, WhatsApp booking
- 🚖 Delhi to Dhumakot taxi — Kandari Taxi Service, WhatsApp booking
- 🏛️ CSC seva, Dhumakot — PAN, Ayushman card, bijli bill, praman patra

