Pahadishuvidha

उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल

उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल

Table of Contents

तो दोस्तों आपके लिए हम उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल की कुछ शानदार जगहों को लेकर आ रहे हैं। जी हां हम कुछ ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जहां आप गए तो होंगे लेकिन वहां की जगह के बारे में आप वाकिफ नहीं हुए होंगे कुछ ऐसी जगह के बारे में हम बात करेंगे , जहां जाकर आपको हमेशा वह जगह याद रहने वाली है। हम पांच ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जो किसी स्वर्ग से कम नहीं है।

यह भी पढे: किसी ‘खजाने’ से कम नहीं ये उत्तराखंड के ये 5 हिल स्टेशन जानें इसके बारे में

पहाड़ी सुविधा हमेशा से उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल उन जगहों के बारे में बताता रहता है जहा लोग भी जाना तो चाहते है लेकिन उस जगह के बारे मे भी जानना चाहते है। कुछ ऐसी ही जगहो के बारे में बात करेंगे जहां उनके अंदर कौन-कौन सी जगह हैं उनके बारे में बात करेंगे तो चलिए विस्तार से पांच ऐसी जगह के बारे में बात करेंगे जिनके अंदर भी और जन्नत जैसी जगह भी हैं।

  1. देहरादून
  2. ऋषिकेश
  3. हरिद्वार
  4. नैनीताल
  5. कॉर्बेट नेशनल पार्क

1.देहरादून

देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी है। यहां हर साल घूमने लाखों लोग आते हैं। यह बड़ी खूबसूरत जगहो मे से एक है जो हिमालय की तलहटी पर बसा हुआ है। यहां न जाने ऐसी कितनी जगह है जहां घूमने लायक है।

कई सैलानी यहां कई वर्षों से आ रहे हैं। यहां कई इतिहास और कई पौराणिक मंदिर भी है। जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते रहते हैं।

देहरादून मे भीड़ लगभग हर साल रहती है। पहले के मुकबाले मे देहरादून में अब ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। यह उत्तराखंड का सबसे आबादी वाला शहर है।

देहरादून से 38 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी है। जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। जिसे लोग पहाड़ों की रानी के नाम से भी जानते हैं।

द्रोणाचार्य ने इस नगरी का निर्माण किया था इसीलिए इसको द्रोण नगरी भी कहा जाता है

उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल

खेती: यहां लीची और अपने बासमती चावलों के लिए प्रसिद्ध है।
अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा: जी हां यहां एक अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा भी है जो कि अन्य बस अड्डा से काफी साफ सुथरा है। यहां हर जगह सेबस आपको आसानी से मिल जाएगी।
सैन्य अकादमी: सैन्य अकादमी जो पूरे भारत मे एक ही है वो देहरादून मे ही स्थित है। जहा भारतीय सेना के अधिकारियों को प्रशिक्षण देखकर उन्हें तैयार करता है।

देहरादून में कई ऐसे पर्यटक स्थल है जहां आप घूम सकते हैं उनमें से एक Budha Temple है जो कि अपने आप में शांत जगह पर स्थित है यहां लोग ज्यादातर अपनी मन की शांति के लिए इस मंदिर में जाते हैं। ऐसी कई सारे पर्यटक स्थल है जहां आप घूम सकते हो। सबसे खास बात यही है कि यहां पर निशुल्क घुमा जा सकता है।

देहरादून में कई झरने गुफाएं जो की प्राकृतिक रूप से ही बनी हुई है। जो कि पर्यटकों को खूब पसंद आती है। यहां कुदरत का दिया हुआ एक खूबसूरत तोफा सहस्त्र धारा भी है। जहां लोग गर्मियो कि छुट्टीया बिताने के लिए आते हैं।

धार्मिक स्थल : यहा कई धार्मिक पर्यटक स्थल है, जिनमें से मुख्य बुद्धा टेम्पल, लक्ष्मण सिद्ध मंदिर, टपकेश्वर महादेव मंदिर, संता देवी मंदिर, तपोवन है। देहरादून में आप कहीं भी इन धार्मिक जगहो पर शांति की तलाश कर सकते हैं। साथ ही भगवान के दर्शन भी कर सकते हैं। यहां आपको आंतरिक सुकून का अहसास होगा।

यहा के प्रमुख शैक्षिक संस्थान: यहां कई ऐसे शैक्षिक संस्थान है जहां लाखों युवा बच्चे यहांअपने शिक्षण के लिए आते हैं इनमें से प्रमुख शैक्षिक संस्थान इस तरह है।

यहां जब भी आप घूमने आए तो साथ में अपने बच्चों को भी साथ मे लाए क्योंकि यहां चीजे देखने और सीखने के लिए काफी कुछ है। जिससे उनका काफी जानकारी मिलेगी।

2. ऋषिकेश

ऋषिकेश पवित्र गंगा नदी के किनारे पर बसा हुआ है। यहां ऋषियोग साधकों का एक विशेष केंद्र है। यहां यहां के शांत मंदिर मनुष्य के हृदय को शांति प्रदान करते हैं। यहां लोग योग ध्यान के लिए आते हैं। यहां कई सारे पुल है। जिसे मुख्यतः लक्ष्मण पुलआकर्षण का केंद्र भी है।

योग विद्यालयों का संग्रालय : यहां अपनी योग विद्यालयों के लिए प्रसिद्ध है। जहां कई युवा लोग योग सीखने के लिए विद्यालयों से शिक्षण का कार्य करते हैं।

त्रिवेणी घाट: ऐसी मान्यता है कि यहां पर तीन नदियों का संगम होता है। जिनमें गंगा यमुना और सरस्वती मुख्य रूप से मिलती है। यह ऋषिकेश का प्रमुख घाट भी है। जहां पर श्रद्धालु सुबह – सुबह स्नान करने के लिए आते हैं।

स्वर्ग आश्रम: प्राचीन आश्रमों की बात करें तो यहां पर स्वामी विशुद्धानन्द का आश्रम है। इनको काली कमली वाले के नाम से भी जाना जाता था

एम्स/AIIMS: यह इस जगह की सबसे बड़ी शान है। यहां पर काफी लोग अपना इलाज करने के लिए आते हैं। यह देश का दूसरा सबसे बड़ा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान है।

ऋषिकेश एक जगह ऐसी है जहां योग और ध्यान एक साथ हैं। यहां मां गंगा जी के किनारे बैठने पर बहुत सुकून मिलता है।

उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल

3.हरिद्वार

हिन्दू धर्म के अनुसार यह जगह सबसे पवित्र जगहों मे से एक मानी जाती है। यह उत्तराखंडके हरिद्वार जिले में ही स्थित है। यहां के प्रमुख पंच तीर्थ स्थल जिसके आपको जरूर दर्शन करने चाहिए। हर की पौड़ी, कुशावर्त घाट, मनसा देवी मंदिर, कनखल, और चंडी देवी मंदिर।

उत्तराखंड देवभूमि होने के कारण हरिद्वार देवताओ का एक महत्वपूर्ण द्वार भी माना जाता है, जहां लोग अपने पूर्वजों के  पिंडदान जैसे कार्य करते हैं, जिनसे उनके पूर्वजों को शांति प्रदान होती है।
यहां बहती गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य के सारे पाप धुल जाते हैं। यह एक हिंदू मान्यता के अनुसार है, जिसमे डुबकी लगाने के लिए लाखों करोड़ों लोग यहां स्नान करने के लिए आते हैं।

हर की पौड़ी : यह वह स्थान है जहां पर अमृत की बूंदे गिरी थी। अमृत की बुँदे गिरने से यह हरिद्वार की सबसे पवित्र घाटों में से एक माना जाता है। यहां कई श्रद्धालुस्नान करने के लिए दूर-दूर से आते हैं और हिंदू धर्म के अनुसार यहां स्नान करने से यहा मोक्ष की प्राप्ति होती है। यहां का जल देश विदशो में ले जाया जाता है। क्योंकि यह जल पवित्र माना गया है।

चण्डी देवी मन्दिर: यह हरिद्वार से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि यह सिर्फ 3 किलोमीटर ही है लेकिन यह पैदलयात्रा है जो की एक खड़ी चढ़ाई है। यहां श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए काफी भीड़ लगी रहती है। आप यहा रोपवे ट्रॉली का इस्तेमाल भी कर सकते हो। जिसमे बैठकर प्राकृतिक सौन्दर्य का आनंद लिया जा सकता है।

मनसा देवी मन्दिर: यह मंदिर हर की पैड़ी से थोड़ी दूर पर है यह भी पहाड़ों पर ही स्थित है। मनसा देवी का मतलब है मन की इच्छा को पूर्ण करने वाली देवी। यहां पर हाल ही में रोपवे ट्रॉली का निर्माण हो चुका है जिससे कि काफी श्रद्धालु इसका उपयोग दर्शन के लिए करते हैं। हालांकि यह माँ चंडी देवी जैसी चढ़ाई नहीं है। उसके मुकाबले या यहा आसानी से पद यात्रा कर सकते हैं।

हरिद्वार का महाकुंभ मेला: हरिद्वार में सबसे पवित्र मेला हर 12 साल में एक बार लगता है। यह सावन माह में लगता है। जिसे लाखों-करोड़ों श्रद्धालु कावण यात्रा के रूप मे पूरा करते है। यह मेला एक माह तक चलता है।

उत्तराखंड के 5 स्वर्ग जैसे पर्यटन स्थल

4.नैनीताल

यहां प्रसिद्ध नैनी झील के कारण इस जगह का नाम नैनीताल पड़ा। यह जिले का मुख्यालय भी है। यहां सबसे ज्यादा ताल देखने को मिल जाते हैं। इस वजह से भी इस जगह को नैनीताल कहते है। यहां दुनिया भर से लोग इन झीलों को देखने के लिए आते हैं।

नैनी झील: नैनीताल की सबसे खूबसूरत झील यही है, और सबसे बड़ी झील भी इस झील में नौकायन करने का मज़ा ही कुछ अलग है। कहते हैं इस झील मेंअगर एक बार डुबकी लगा दिया जाए तो इंसान को पुण्य मिलता है।

ईष्ट देवी-नंदा देवी: यह गढ़वाल और कुमाऊं के जनता द्वारा हर साल नंदा अष्टमी के दिन यहां पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन नंदा को ससुराल भेजने की प्रथा कई वर्षों से चलती आ रही है, जिसे आज भी लोग नंदा को ससुराल भेज कर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।

यह उत्तराखंड की सबसे बड़ी राजजात यात्रा होती है। क्यूंकी यह पूजा 12 साल में एक बार की जाती है। इस दिन गढ़वाल और कुमाऊं का एक विशेष दिन होता है, जिसे पूरी जनता 12 साल का इंतजार करती है। यह विशेष रूप से अनोखा पर्व होता है जो देखने लायक है।

4. कॉर्बेट नेशनल पार्क

यह पार्क एक भारत का सबसे पुराना पार्क है, जिसे बाघों की सुरक्षा के लिए बनाया गया था। यह रामनगर में है जो कि नैनीताल जिले में आता है पहले इसका नाम जिम कॉर्बेट था जिसे बाद में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कर दिया गया। यह एक जंगल का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा बाघ पाए जाते हैं। इनको देखने के लिए देश-विदेश से लोग खूब आते हैं।

जंगली जानवर : यहां जंगली जानवर बहुत सारे पाए जाते हैं हाथी, शेर, हिरण, भालू , बाग, नीलगाय, काकड़ आदि। यहां सांपों की प्रजाति भी बहुत सारी मिलती है। जिसमें से आपअजगर को भी सकते हो।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क मे जंगल सफारी: अगर आप जंगली जानवरों देखने का शौक करते हैं, तो यहां जंगल में सफारी का मजा ले सकते हैं। आप यहां जब आओगे तो आप यहां सफारी के लिए टिकट बुक कर सकते हो, जिससे आप जंगल में घुसकर वहां जंगली जानवरों को देखने का लुफ्त उठा सकते हो।

यह भी पढ़े: केदारताल ट्रेक – महादेव की पावन झील तक की एक अद्भुत यात्रा

कुछ ऐसे सवाल जो उत्तराखंड आने से पहले पूछे जाते हैं?

Q. देहरादून क्यू प्रसिद्ध है?

यहां ऐसी जगह घूमने के लिए मिल जाती है, जो बिल्कुल ही अनोखी है जहां महात्मा बुद्ध का एक भव्य मंदिर भी है जो कि बुद्धा टेम्पल के नाम से भी जाना जाता है।
टपकेश्वर मंदिर जो भगवान शिव का मंदिर भी है। ऐसी मान्यता है कि यहां पत्थरों से दूर टपकता रहता है।
देहरादून का चिड़ियाघर यहां भी लोग खूब घूमने के लिए आते हैं जिसमेंआप अलग-अलग प्रजाति के पक्षी देख सकते हैं।
डाट काली मंदिर।

Q. उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?

वैसे यहां घूमने की बहुत सारी जगहे हैं। लेकिन जो सबसे खूबसूरत जगह मानी जाती है वह मसूरी को माना जाता है। क्योंकि इसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है और पहाड़ों की रानी के हिसाब से यह सबसे खूबसूरत जगह भी है। आसपास में यहां औली, कौसानी जैसी जगहे भी है जो उत्तराखंड कि खूबसूरती मे चार चाँद लगाने का कार्य करती है।
Q. शादी के बाद honeymoon के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है।

अगर आपकी शादी हो गई है और हनीमून का प्लान कर रहे हो तो नैनीताल जैसी जगह आपके लिए सबसे बेहतर हो सकती है, क्योंकि यहा Couple के लिए बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां आप झीलों में अपने पार्टनर के साथ आराम से Boating कर सकते हो।

कौसानी भी Couples के लिए बेहतरीन जगहों मे से एक है। यह एक बहुत ही ज्यादा ठंड वाली जगह है जहां आप सर्दियों मेंअपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर सकते हो, क्योंकि यहां सर्दियों में बर्फबारी बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। जहां आप बर्फ में खेलने का लुफ्त उठा सकते हो।

Q. उत्तराखंड में कुल कितने पर्यटन स्थल हैं?

यह चार धामों के लिए प्रसिद्ध है बद्रीनाथ केदारनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री।

Q.हरिद्वार का पुराना नाम क्या था?

हरिद्वार को पुराने नाम मायापुरी के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा गंगा द्वाराऔर कपिल स्थान को भी इसी नाम से जानते थे। उत्तराखंड देवभूमि होने के कारण यह देवताओं का द्वार भी कहा जाता है।
Q.हरिद्वार में कुल कितने घाट हैं?

यहां कुल पांच घाट है

  1. विष्णु घाट
  2. कुशावर्त घाट
  3. रामघाट
  4. नारायणी स्त्रोत
  5. ब्रह्म कुंड
Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts