हमेशा से पहाड़ी सुविधा (Pahadi Shuvidha) आप लोंगो तक पहाड़ी क्षेत्रो की प्राक्रतिक सौन्दर्य, खान – पान व मुफ्त में मिले पेड़-पौधों के फलो बारे में बताते आ रहे है।
आज फिर से एक ऐसे चमत्कारिक फल के बारे में बताने जा रहे है जो न केवल खाने में जरूर खट्टा होता है लेकिन स्वाद में भी अच्छा होता है जिसका नाम अवाला है। आंवला को खाने के फायदे बहुत सारे है, जिन्हे हम विस्तार से जानेंगे।
आंवला क्या है?
आंवला (Indian Gooseberry) पहाड़ो पर एक प्राचीन औषधीय फल है, जिसका वैज्ञानिक नाम Phyllanthus Emblica है, जिसे आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है।
इसे आयुर्वेद में एक चमत्कारी औषधि मानी जाती है, क्योंकि यह शरीर के कई रोगों से बचाने और शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है। आंवला में विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
आंवले का पौराणिक महत्व
माना जाता है कि भगवान ब्रह्मा जब विष्णु के ध्यान में लीन थे, तब उनकी आंखों से आंसू गिर गए और जो आंसू ब्रह्मा जी के आँखों से जमीन पर गिरे उन्हीं से आंवले का जन्म हुआ। इसलिए इसे पवित्र और दिव्य फल माना जाता है।
आंवला (Indian Gooseberry) को खाने के फायदे और उसके पोषक तत्व
आंवला में मौजूद मुख्य पोषक तत्व इस प्रकार हैं:
| पोषक तत्व / गुण | लाभ |
|---|---|
| विटामिन C और A | रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बढ़ाता है। |
| आयरन | खून की कमी (एनीमिया) दूर करने में मदद करता है। |
| कैल्शियम | हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डी-स्वास्थ्य का समर्थन करता है। |
| क्रोमियम | ब्लड शुगर नियंत्रण में सहायक — डायबिटीज के प्रबंधन में मददगार। |
| पोटैशियम | हृदय स्वास्थ्य और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन के लिए लाभकारी। |
| कार्बोहाइड्रेट और फाइबर | पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस/कब्ज में सहायक। |
| एंटी-एजिंग और एंटीऑक्सिडेंट गुण | त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में मददगार; फ्री-रैडिकल से सुरक्षा। |
| एंटी-कार्सिनोजेनिक तत्व | कैंसर जैसी बीमारियों से बचाने में सहायक संभावित गुण। |
आवाला को खाने के 12 फायदे से होने वाले
1. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
आवाला को खाने के फायदे से रोज सुबह खाली पेट करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। विटामिन C इसमे अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
आंवला पेट की बीमारी को दूर करता है क्यूकि इसमें मौजूद फाइबर पेट के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी को कम करने में मदद करता है। साथ ही आंतों की कार्यक्षमता और पेट की अंदरूनी सफाई करता है।
3. त्वचा और बालों के लिए वरदान
रोजाना आंवला को खाने के फायदे से हमारी त्वचा चमकदार और शरीर को जवान बनाए रखता है। इसके अलावा, यह हमारे बालों को मजबूत, काला और घना बनाता है। अगर आप आवले का शुद्ध तेल बालों में प्रतिदिन लगाते है तो आपके बालो की ग्रोथ तेजी से बढाती है साथ ही डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है।
4. हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
आंवला प्रतिदिन सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय रोगों से बचाव करता है। यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक होता है। इसमें पोटैशियम की मौजूदगी शरीर को अधिक प्रभावीशाली बनाती है।
5. आँखों के लिए लाभकारी
रोजाना आंवला को खाने के फायदे से इसमे मौजूद विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं जो मोतियाबिंद जैसी समस्याओं से बचाव करते हैं। यह आंखों को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
6. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
आंवला ब्लड शुगर मरीजो के लिए अमृत सामान है क्यूंकि यह ब्लड शुगर मरीजो का ब्लड शुगर नियंत्रित करने में सहायक होता है। इसमें क्रोमियम तत्व पाया जाता है, जो इंसुलिन की कार्यक्षमता को बढ़ाता है और मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद करता है।
7. वजन घटाने में मददगार
जो लोग मोटापे से परेशान है वे नित्यदिन आंवला को खाने के फायदे से अपने मोटापे को कंट्रोल में ला सकते है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म को तेज होता है और फैट बर्निंग प्रोसेस को बढ़ावा देता है, जिससे वजन कम करने में सहायता मिलती है।
8. लिवर को डिटॉक्स करता है
जिन लोंगो को लिवर सम्बन्धितआंवला समस्याये रहती है वे इसका सेवन करने से बच सकते है, जिससे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है और लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है।
9. दिमागी सेहत के लिए लाभकारी
यह मस्तिष्क को तेज करने में मदद करता है, जिससे हमारी याददाश्त बढाती है। यह तनाव को कम करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है।
आंवला खाने के तरीके
- कच्चा आंवला: इसे सीधे खाया जा सकता है।
- आंवला जूस: सुबह खाली पेट आंवला जूस पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।
- आंवला मुरब्बा: यह मीठा और स्वादिष्ट होता है, जिससे इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है।
- आंवला पाउडर: इसे शहद या पानी के साथ मिलाकर खा सकते हैं।
- आंवला अचार: यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होता है।
- आंवला कैंडी: यह बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।
आंवला किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
आंवला को खाने के फायदे तो बहुत है लेकिन कुछ नुकसान भी हो सकता है।
- लो ब्लड शुगर वाले लोग – इससे ब्लड शुगर और कम हो सकता है।
- एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स से ग्रसित व्यक्ति – ज्यादा सेवन से पेट में जलन हो सकती है।
- ब्लड को पतला करने वाली दवा लेने वाले लोग – इससे ब्लड क्लॉटिंग की समस्या हो सकती है।
आंवले का जूस बनाने की विधि
- 2-4 आंवले काट लें।
- 1-2 कप पानी के साथ ब्लेंड करें।
- इसमें शहद, अदरक, काली मिर्च या नमक मिलाएं।
- इसे छानकर या बिना छाने पिएं।
कहा मिलता है अवाला?
उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो में अवाले का पेड़ एक वरदान है, जहा अवाले का पेड़ खुद ही उग जाता है। जिससे वहा के क्षेत्रीय निवासियों के लिए भी बरदान साबित हो जाता है, क्यूंकि यह खाने तक ही सिमित नहीं है, बल्कि यह कुछ लोंगो के लिए आमदनी का एक स्रोत भी है।
मैदानी क्षेत्रो में जहा अवाले ₹ 80-100 प्रति किलो बेचे जाते है जबकि पहाड़ी क्षेत्रो में कई लोग फ्री में मैदानी क्षेत्रो में बेचने के लिए ले जाये जाते है।
हालाँकि मैदानी क्षेत्रो में भी अवाले मिल जाते है लेकिन पहाड़ी क्षेत्रो में शुद्ध ओर्गानिक आवला मिलता है। आकार में आवला मैदानी क्षेत्रो के मुकाबले पहाड़ी क्षेत्रो से छोटे होते है लेकिन गुणवता के मुकबले में पहाड़ी आवला ज्यादा असरदार रहता है।
निष्कर्ष
आंवला मनुष्य शरीर के लिए सेहत व सुपर टॉनिक है, जिसे आप अपने दैनिक आहार में शामिल करके कई बीमारियों से बच सकते हैं और अपने शरीर को अंदर से स्वस्थ रख सकते हैं।
आंवला को खाने के फायदे से हम तदुरुस्त रहते हो है लेकिन इसका कुछ ज्यादा ही सेवन करने से आपका पेट खराब भी हो सकता है।
प्राकृतिक रूप से उपलब्ध यह फल हमें लंबे समय तक स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और आप खुद को अधिक ऊर्जावान महसूस करेंगे।
इसके सेवन करने से अगर आपको कुछ समस्या आती है तो पहाड़ी सुविधा आपको सलाह देता है कि आप डॉक्टर की परामर्श जरूर ले।
इसे भी पढे : अदरक और मुलेठी के फायदे: गुण और उपयोग जानें विस्तार से
Pahad ka asli swaad ghar mangwaiye
- 🌿 Pahadi spices — Jakhiya, Timur, Pahadi Haldi, Pahadi Namak
- 🍎 Pahadi fruits — Malta, Kafal, Walnut aur seasonal fal
- ☕ Pahadi cafe — Pahadi Pahadan Cafe, Kafal Kafy
