Pahadishuvidha

उत्तराखंड भर्ती घोटाला : युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का सिलसिला

उत्तराखंड भर्ती घोटाला

Table of Contents

उत्तराखंड भर्ती घोटाला पिछले कुछ वर्षों से लगातार सुर्खियों में रही हैं। सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली जैसी घटनाओं ने प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह केवल एक परीक्षा की ईमानदारी पर चोट नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की साख पर धब्बा है।

युवाओं का गुस्सा और धरना प्रदर्शन

उत्तराखंड भर्ती घोटाला और हाल ही मे UKSSSC पेपर लीक की वजह से कई परीक्षाएं रद्द होने और युवाओं का भविष्य अधर में लटक जाने से गुस्सा चरम पर है। 

देहरादून की सड़कों पर बेरोजगार युवा भूखे-प्यासे धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई और निष्पक्ष जांच नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।

 धरना स्थल पर नारे गूंजे –
“पेपर चोर, गद्दी छोड़।”

उत्तराखंड भर्ती घोटाला

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान और सरकार का पक्ष

उत्तराखंड भर्ती घोटाला से लगातार बढ़ते दबाव के बीच मुख्यमंत्री ने आखिरकार बयान जारी किया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि आंदोलन को राजनीति से दूर रखें और कहा –

  • “कुछ लोग छात्रों की आड़ में सरकार पर हमला कर रहे हैं और आंदोलन का राजनीतिकरण कर रहे हैं।”
  • “25,000 नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से हुई हैं, भविष्य की सभी भर्तियाँ भी निष्पक्ष होंगी।”
  • “हाईकोर्ट के जज की सुपरविजन में पेपर लीक मामले की जांच होगी।”
  • “एसआईटी गठित कर दी गई है और एक माह तक भर्ती प्रक्रियाओं को रोक दिया गया है।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि “छात्रों की genuine मांगों पर सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी, लेकिन राजनीति के नाम पर आंदोलन को भटकाने वालों को जनता पहचान लेगी।”

बेरोजगार संघ की मांगें

उत्तराखंड भर्ती घोटाले से उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष पहले ही सरकार के सामने 5 प्रमुख मांगें रख चुका है –

  1. लीक हुई परीक्षाओं को रद्द कर दोबारा कराई जाए।
  2. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
  3. नकल विरोधी कानून का सही तरीके से पालन हो।
  4. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।
  5. युवाओं को समय पर नौकरी का आश्वासन मिले।

आगे की राह

पेपर लीक और उत्तराखंड भर्ती घोटाला प्रकरण अब सिर्फ एक परीक्षा की गड़बड़ी नहीं रह गया, बल्कि यह युवाओं के भविष्य और सरकार की विश्वसनीयता का सवाल बन चुका है।
जहाँ एक ओर युवा सड़कों पर न्याय की मांग कर रहे हैं, वहीं सरकार निष्पक्ष जांच और पारदर्शिता का भरोसा दे रही है। अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट की निगरानी में होने वाली जांच और एसआईटी की रिपोर्ट पर टिकी हैं।

“पहाड़ी सुविधा” की स्पेशल रिपोर्ट

  • यह आंदोलन अब उत्तराखंड की सबसे बड़ी परीक्षा है – युवाओं के धैर्य की भी और सरकार की नीयत की भी।
  • अगर जांच निष्पक्ष हुई और दोषियों को सजा मिली, तो यह भविष्य के लिए एक मिसाल बन सकता है।
  • लेकिन अगर मामले को राजनीतिक रंग देकर टालने की कोशिश हुई, तो युवाओं का गुस्सा और ज्यादा भड़क सकता है।

उत्तराखंड मे रोजगार के अवसर: धामी सरकार ने चार साल में दी 25 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां

UKSSSC पेपर लीक 2025: पुलिस कि खालिद से पूछताछ 

Share this post

Leave a Comment

Latest Posts

Related Posts